🔥 TRENDING સાબરકાંઠા, વિજયનગરમાં 4 થી 16 ડિસેમ્બર... चिचपल्ली गावात बिबट्याचा वावर, वनविभाग... समस्तीपुर में अब पीछे बैठे सवारों को भ... सीमांचल तालीमी कॉन्फ्रेंस में महिलाओं... Bike Stolen from Outside HDFC Bank in... Muzaffpur Police Officer Arunanjay Kum...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

सीमांचल तालीमी कॉन्फ्रेंस में महिलाओं की शिक्षा हेतु नया शैक्षणिक संस्थान स्थापित

✍️ Reporter: Sajjad Alam 🗓 26 Nov 2026, 11:16 PM 👁 49
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मौधो, कोचाधामन में आयोजित सीमांचल तालीमी कॉन्फ्रेंस में महिलाओं की तालीम को सुदृढ़ करने के लिये एक नया शैक्षणिक संस्थान की बुनियाद रखी गई।

सीमांचल में शिक्षा को बढ़ावा देने और विशेष रूप से महिलाओं की तालीम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 26 नवंबर 2026 को मौधो, कोचाधामन (किशनगंज) में सीमांचल तालीमी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जनाब अख्तरुल ईमान ने शिरकत की।

कॉन्फ्रेंस के दौरान महिलाओं की शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया और अख्तरुल ईमान साहब ने महिलाओं की तालीम के लिये एक नए शैक्षणिक संस्थान की बुनियाद रखी। यह कदम सीमांचल और किशनगंज क्षेत्र में महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना गया।

कार्यक्रम में शिक्षा के सामाजिक बदलाव, जागरूकता और प्रगति में महिलाओं की भागीदारी पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने शिक्षा को सामाजिक विकास का मजबूत आधार बताया और महिलाओं के सशक्तिकरण में इसकी अपरिहार्य भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस नई पहल से क्षेत्र की बेटियों और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलने की आशा व्यक्त की गई। सभी ने तालीम को तरक्की की असली बुनियाद मानते हुए इस प्रयास को भविष्य में अधिक सफलता की ओर ले जाने की कामना की।
📲Get App