🔥 TRENDING ગોધરા માં લોકતંત્ર બચાવો, અરાજકતા હટાવ... வாணியம்பாடி உழவர் சந்தையில் 9 இருசக்கர... उन्नाव में रफ्तार का कहर: डिवाइडर से ट... Saif Ali Khan Unveils Heritage Slipper... Former England Cricketer Kevin Pieters... Anupam Kher Debunks Rs 500 Cr Net Wort...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सिकंदराराऊ के मौहल्ला गांधीगंज में महीनों से बंद है RO, रामलीला में होगी पानी की किल्लत। शिकायतों के बावजूद नगर पालिका ने नहीं उठाया कदम।
Local

सिकंदराराऊ के मौहल्ला गांधीगंज में महीनों से बंद है RO, रामलीला में होगी पानी की किल्लत। शिकायतों के बावजूद नगर पालिका ने नहीं उठाया कदम।

✍️ Reporter: Harshit 🗓 07 Oct 2026, 08:44 PM 👁 99
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदरा राऊ गांधीगंज के निवासियों की शिकायतों के बावजूद, नगर पालिका ने महीनों से बंद रहे RO की समस्या का समाधान नहीं किया है।

सिकंदराराऊ के मोहल्ला गांधीगंज में नगर पालिका द्वारा लगाया गया RO प्लांट पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है, जिससे मोहल्लेवासियों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि RO को ठीक कराने के लिए नगर पालिका से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया है।वहीं गुरुवार से रामलीला शुरू होने जा रही है। ऐसे में रामलीला ग्राउंड में काफी भीड़भाड़ रहेगी। RO बंद होने से रामलीला देखने आने वाले दर्शकों और स्थानीय लोगों को पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
पानी की समस्या को लेकर मोहल्लेवासियों में भारी आक्रोश है और लोगों ने नगर पालिका से रामलीला से पहले RO चालू कराने की मांग की है।पिछले कुछ महीनों में नागरिकों ने नगर पालिका से कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं, परन्तु अब तक कोई समाधान नहीं मिला है।नगर पालिका से निवेदन किया जा रहा है कि वे शीघ्र ही RO प्रणाली को पुनः चालू करें और नागरिकों को संतुष्ट करें।
📲Get App