🔥 TRENDING बट थाई मगध विपासना सेंटर में कठिन चिव... କାମ ନୁହେଁ, ଅଫିସରେ ଦେଖାଣିଆପଣକୁ ଅଧିକ ଗୁର... सरळगांव येथील धनलक्ष्मी पतसंस्थेच्या च... ରାଷ୍ଟ୍ରପତିଙ୍କ ଓଡ଼ିଶା ଗସ୍ତ: ୨୪ ଓ ୨୫ ନଭେ... गुना में देवउठनी एकादशी पर किसानियों न... डॉ. विशाल महाजन को दुबई में आयोजित होन...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकटी के काली मंदिर में दीपावली रात्रि भक्ति जागरण का भव्य आयोजन

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 11 Nov 2026, 12:46 AM 👁 60
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेंगा पंचायत के सोहदी गांव स्थित काली मंदिर परिसर में दीपावली और काली पूजा के पावन पर्व पर रात्रि भव्य भक्ति जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

सिकटी (अररिया) के बेंगा पंचायत के सोहदी गांव स्थित काली मंदिर परिसर में दीपावली और काली पूजा के पावन पर्व के अवसर पर रात्रि भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया।

उद्घाटन अररिया जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम ने फीता काटकर विधिवत किया, इसके बाद उन्होंने मां काली का दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर मंच पर सिकटी के पूर्व वीआईपी प्रत्याशी हरिनारायण प्रमाणिक, भाजपा युवा नेता जोशी मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि व नेता मौजूद रहे। पूर्व मुखिया उमेश मंडल, दिव्यमूर्ति संदीप उर्फ टीपू, वीआईपी नेता रंधीर निषाद, पूर्व मुखिया स्व० नरशिंह विश्वास के पुत्र इण्डिया विश्वास, समाजसेवी चिदानंदम उर्फ बबलू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बरदाहा प्रदीप मंडल, शिक्षक संजीत कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग व श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

जागरण में कलाकारों ने मां काली के भजनों, देवी गीतों और भक्ति संगीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर परिसर को फूलों, रंग‑बिरंगी रोशनी और दीपों से भव्य रूप से सजाया गया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था की और गांव के युवाओं व ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
📲Get App