🔥 TRENDING ਖਾਟੂ ਸ਼ਿਆਮ ਜੀ ਮੰਦਰ ਨੇੜੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ''ਚ ਲ... संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 756वीं... खेमली में भगवान शालिग्राम की बारात: तु... Tripura High Court Orders NHIDCL to Su... Captain Sanjay’s New Merchant Navy Ini... Himachal CM Sukhu Defends Minister Neg...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

स्कूल से हासिल किए संस्कार जीवन भर व्यक्ति का पथ प्रदर्शन करते है: गौतम

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 11 Nov 2026, 11:39 AM 👁 69
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*स्कूल से हासिल किए संस्कार जीवनभर व्यक्ति का पथ प्रदर्शन करते हैं : गौतम*

खैरथल हीरालाल भूरानी

आदर्श शिक्षा समिति अलवर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, किशनगढ़ बास में पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 40 से 50 पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लंबे समय बाद विद्यालय परिसर में एकत्रित हुए पूर्व छात्रों ने अपने पुराने संस्मरण साझा किए तथा विद्यालय से जुडी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कमलेश गौतम, जिला सचिव, आदर्श शिक्षा समिति अलवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय से प्राप्त शिक्षा, संस्कार एवं मार्गदर्शन जीवनभर व्यक्ति का पथ प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने सभी पूर्व छात्रों से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्थान एवं शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का आठाह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश महावर ने की। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य हरमेश खुराना, अनिल खुराना, हीरालाल शास्त्री, डॉ. निशांत गौड सहित गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे। सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण पूर्व छात्र परिषद का गठन रहा। विद्यालय के पूर्व छात्रों को संगठित करने तथा विद्यालय के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिषद का गठन किया गया। इसमें संयोजक के रूप में रविन्द्र कुमार रतन को दायित्व सौंपा गया। वहीं सह-संयोजक के रूप में डॉ. निशांत गौड, अपूर्व तिवाडी, मोहित, नीरज एवं सुरेन्द्र को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त परिषद में पांच सदस्यों को भी शामिल किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह नरूका सहित समस्त आचार्य एवं स्टाफ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में सभी पूर्व छात्रों ने विद्यालय के साथ निरंतर जुड़े रहने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
📲Get App