🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

खेमली में भगवान शालिग्राम की बारात: तुलसी विवाह के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार से सम्पन्न विवाह

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 20 Nov 2026, 01:50 PM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खेमली गांव में देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर तुलसी विवाह के दौरान भगवान शालिग्राम की भव्य बारात गाजे-बाजे, डीजे और घोड़ी के साथ रवाना हुई और वैदिक मंत्रोच्चार से विवाह सम्पन्न हुआ।

खेमली गांव में देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर तुलसी विवाह का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव स्थित चारभुजा मंदिर से भगवान शालिग्राम की भव्य बारात गाजे-बाजे, डीजे एवं घोड़ी के साथ धूमधाम से रवाना हुई। बारात में श्रद्धालु नाचते-गाते और मंगल गीतों की धुन पर झूमते हुए राणावतों का गुड़ा निवासी वगत सिंह जी राणावत साहब के निवास स्थान पहुंचे।

बारात पहुंचने पर राणावत परिवार की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। विवाह स्थल पर तोरण की रस्म, वरमाला, गणेश पूजन, कन्यादान, पाणिग्रहण संस्कार एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरों की रस्म संपन्न करवाई गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर विवाह समारोह को पारंपरिक रंग दिया।

इस दौरान विवाह की विभिन्न रस्में निभाई गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शालिग्राम एवं तुलसी माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बारात में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आतिशबाजी से आयोजन की रौनक और बढ़ गई।

विवाह समारोह के पश्चात सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, उल्लास और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला।
📲Get App