🔥 TRENDING Gujarat Board to Publish 2027 HSC and... Gujarat Farmers Call for Next‑Generati... Karnataka Holds Over Half of India’s G... Shreyanka Patil stays cool after Karna... कांग्रेस पर्यवेक्षक जगतपाल ने ग्राम खा... *खैरथल रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक,...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

सांचौर जिला निरस्त करने पर भाजपा को वोट की चोट

✍️ Reporter: Shyam Singh Chouhan 🗓 21 Nov 2026, 07:26 AM 👁 21
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
Need24NEWS ग्राउंड ज़ीरो से विशेष रिपोर्ट*
*झाब का गुस्सा, सांचौर की टीस और वोट की चोट: जालोर में ध्वस्त हुआ भाजपा का अभेद्य दुर्ग, 14 में से 13 समितियों में सूपड़ा साफ*
सत्ता के गलियारों में बैठे रणनीतिकारों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि झाब पंचायत समिति को रद्द करने और सांचौर जिले का दर्जा छीनने की कीमत इतनी भारी चुकानी पड़ेगी। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि जनता की अस्मिता और हक़ से खिलवाड़ का जवाब बैलेट बॉक्स से कैसे दिया जाता है। शुक्रवार को वीर वीरम देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जालोर में हुई मतगणना ने जिले का सियासी नक्शा पूरी तरह बदल कर रख दिया। लगातार दो बार से जिला प्रमुख की कुर्सी पर काबिज भाजपा का अभेद्य माना जाने वाला किला ताश के पत्तों की तरह ढह गया। ग्रामीण मतदाताओं के इस 'रिटर्न गिफ्ट' ने सत्ताधारी दल को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिला परिषद की 43 में से 31 सीटों पर एकतरफा कब्जा जमाकर कांग्रेस ने प्रचंड जीत दर्ज की, वहीं भाजपा महज 12 सीटों पर सिमटकर रह गई। आलम यह रहा कि जिले की 14 पंचायत समितियों में से 13 समितियों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया और पार्टी केवल सांचौर में ही अपनी साख बचा पाई।
*सियासी बवंडर: आखिर क्यों ढहा भाजपा का किला?*
झाब पंचायत समिति को निरस्त करना और सांचौर जिले को खत्म करना इस पूरे चुनाव का सबसे ज्वलंत मुद्दा रहा। ग्रामीणों ने इसे अपने क्षेत्र के विकास और सम्मान पर सीधा प्रहार माना और वोट की चोट से सरकार को सीधा संदेश दे दिया।
*अपनों की बगावत और 'बंद कमरों' के फैसले:* पंचायतों के नवगठन में स्थानीय नेताओं की मनमानी और टिकट वितरण में ऐन वक्त पर किए गए फेरबदल ने पार्टी की जड़ें खोखली कर दीं।
टिकट वितरण में अनदेखी से आक्रोशित देवासी समाज के रुख ने कई सीटों पर भाजपा के परंपरागत समीकरणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
*जनता से दूरी और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा:* समय पर चुनाव न कराने का गुस्सा, आमजन से संवादहीनता और सालों से दरी बिछाने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी ने चुनाव मैदान में भाजपा को अलग-थलग कर दिया।
*सत्ता का गणित एक नज़र में परिणाम*
जिला परिषद (43 सीटें): कांग्रेस 31 (प्रचंड बहुमत), भाजपा 12
पंचायत समितियां (14): कांग्रेस का दबदबा 13 पर वहीं भाजपा 01 (केवल सांचौर)
📲Get App