🔥 TRENDING Hyderabad’s Moosapet land auction proc... नई शहर पुलिस ने गुरु नानक देव जी के जन... Odisha's Minimum Temperature Expected... Odisha CM Announces Common Recruitment... Police Arrest Terror Suspect in Vadoda... अंतागढ़ से कांग्रेस नेता दीपक बैज के स...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजाखेड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस का परचम, पूनम बनीं प्रधान, 19 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी को हराया

✍️ Reporter: Jaypal Singh 🗓 27 Nov 2026, 07:51 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजाखेड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस का परचम, पूनम बनीं प्रधान, 19 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी को हराया

राजाखेड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस का परचम, पूनम बनीं प्रधान, 19 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी को हराया

राजाखेड़ा। राजाखेड़ा पंचायत समिति में आज प्रधान पद के लिए चुनाव कराया गया। चुनाव में कांग्रेस की ओर से पूनम और भाजपा की ओर से अशोक कुमार ने नामांकन दाखिल किया था। मतदान के बाद घोषित परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी पूनम को 19 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार को 5 मत प्राप्त हुए। कुल 25 मतों में से एक मत खारिज हो गया। इस तरह कांग्रेस की पूनम को विजयी घोषित किया गया।

रिटर्निंग अधिकारी सुशीला मीणा ने नवनिर्वाचित प्रधान पूनम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। इसके बाद पूनम ने पंचायत समिति कार्यालय पहुंचकर प्रधान पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

पुलिस प्रशासन की रही मुस्तैदी

चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। राजाखेड़ा नगर पालिका और पंचायत समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सीओ मनिया खलील अहमद और थाना अधिकारी वीर सिंह की अहम भूमिका रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल लगातार सतर्क रहा।

राजाखेड़ा में कांग्रेस की मजबूत हुई राजनीतिक पकड़

पंचायत समिति प्रधान पद पर कांग्रेस की जीत के साथ ही राजाखेड़ा में कांग्रेस की राजनीतिक पकड़ और मजबूत होती नजर आ रही है। विधायक रोहित बोहरा के नेतृत्व में कांग्रेस ने राजाखेड़ा नगर पालिका, पंचायत समिति और जिला परिषद में अपना बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। लगातार मिली इन सफलताओं से विधायक रोहित बोहरा का राजनीतिक प्रभाव बढ़ा है।

धौलपुर जिले में महिला नेतृत्व का दबदबा

धौलपुर जिले की राजनीति में इस बार महिला नेतृत्व की मजबूत भागीदारी देखने को मिल रही है। जिला प्रमुख पद पर महिला, नगर पालिका अध्यक्ष पद पर महिला और अब राजाखेड़ा पंचायत समिति प्रधान,पर काबिज हैं इस मौके पर विधायक रोहित बोहरा , वीरेंद्रसिंह पूर्व अध्यक्ष ,राजेंद्रसिंह जिला प्रमुख प्रतिनिधि , चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेश चंद बघेल ,अजय पाल सिंह जितेंद्र सिंह ,सोनू बांकुरे, राधेश्याम बसई वाले ,नवल सिंह, पवन कुमार,
📲Get App