🔥 TRENDING Supreme Court Orders Lamp Lighting at... Stevia cultivation poised to boost Tel... Hyderabad’s Moosapet land auction proc... नई शहर पुलिस ने गुरु नानक देव जी के जन... Odisha's Minimum Temperature Expected... Odisha CM Announces Common Recruitment...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जिले की छह पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव संपन्न, भाजपा और कांग्रेस ने 3-3 सीटों पर दर्ज की जीत*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 27 Nov 2026, 08:02 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*जिले की छह पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव संपन्न, भाजपा और कांग्रेस ने 3-3 सीटों पर दर्ज की जीत*

खैरथल हीरालाल भूरानी

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को जिले की छह पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं नियमानुसार संपन्न करवाई गई।
निर्वाचन परिणामों के अनुसार मुंडावर पंचायत समिति से श्रीमती (भारतीय जनता पार्टी), ततारपुर पंचायत समिति से दिव्या (इंडियन नेशनल कांग्रेस), किशनगढ़ बास पंचायत समिति से सकुनत (इंडियन नेशनल कांग्रेस), कोटकासिम पंचायत समिति से लोकेश (भारतीय जनता पार्टी), टपूकड़ा पंचायत समिति से इस्माइल (इंडियन नेशनल कांग्रेस) तथा तिजारा पंचायत समिति से ताराचंद गुर्जर (भारतीय जनता पार्टी) प्रधान पद पर विजयी घोषित हुए।
इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने मुंडावर, कोटकासिम एवं तिजारा पंचायत समितियों में तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस ने ततारपुर, किशनगढ़ बास एवं टपूकड़ा पंचायत समितियों में प्रधान पद पर जीत हासिल की।
प्रधान पदों के निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, 1994 एवं राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम, 1994 तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशों एवं निर्देशों के अनुसार संपन्न करवाई गई।
📲Get App