🔥 TRENDING हजारीबाग में टेलीकॉम समिति ने दूरस्थ क... ग्राम जुवाड़ में धरती जतन यात्रा के तह... श्रीगंगानगर के रावला तहसील में 12knd प... Congress Launches Samvidhan Raksha Mar... Fire in Pawani, Uttarakhand leaves 45... योगापट्टी में पल्स पोलियो अभियान का सम...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजाखेड़ा में कल शुक्रवार को प्रधान पद का होगा चुनाव,19 पंचायत समिति सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

✍️ Reporter: Jaypal Singh 🗓 26 Nov 2026, 09:06 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजाखेड़ा में कल शुक्रवार को प्रधान पद का होगा चुनाव,19 पंचायत समिति सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

राजाखेड़ा में कल शुक्रवार को प्रधान पद का होगा चुनाव,19 पंचायत समिति सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

राजाखेड़ा। राजस्थान पंचायत राज चुनाव 2026 के तहत राजाखेड़ा में कल शुक्रवार को पंचायत समिति प्रधान पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। जिसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रधान पद चुनाव से पहले आज गुरुवार को 25 पंचायत समिति सदस्यों में से 19 नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली जिनमें कांग्रेस के 17 एवं 2 अन्य शामिल है। शपथ के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। शुक्रवार को प्रधान पद के लिए सुबह 10:00 बजे बैठक शुरू होगी,इसके बाद सुबह 11:00 बजे से नाम निर्देशन पत्रों का प्रस्तुतिकरण किया जा सकेगा। 11:30 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 1:00 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी इसके तुरंत पश्चात चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा और 3:00 बजे से 5:00 बजे तक यदि मतदान आवश्यक हुआ तो मतदान कराया जाएगा,मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
📲Get App