ग्राम जुवाड़ में धरती जतन यात्रा के तहत निकाली जागरूकता रैली
ग्राम जुवाड़ में रजमेरु संस्था जयपुर एवं जीवीएनएमएल लापोड़िया के संयुक्त तत्वावधान में 40वीं धरती जतन यात्रा के तहत बुधवार को पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदाधिकारियो ं के अनुसार डांग विकास मंच एवं ग्राम विकास समिति गांधीनगर के सहयोग से आयोजित यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर जल, जंगल, जमीन, जन एवं जानवरों सहित प्रकृति और पेड़-पौधो ं के संरक्षण के प्रति सामुदायिक जागरूकता बढ़ाना रहा है।
कार्यक्रम मे ं गांव के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण कुएं का पूजन, पीपल के पेड ़ की पूजा-अर्चना, पेड़ों को रक्षासूत्र बांधना तथा पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली रहे। इस दौरान ग्रामीणो ं ने जल स्रोतों, जंगल, जमीन, जीव-जंतुओं एवं पेड़-पौधो ं की सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम मे ं डांग विकास मंच के अध्यक्ष सुरेश चंद्र बैरवा, वार्ड पंच निरमा देवी, नेचर गाइड राजेश कुमार बैरवा एवं रजमेरु संस्था के वालिंटियर मोजीराम बैरवा उपस्थित रहे।