🔥 TRENDING Power Outage Scheduled in Bikaner on N... સાબરકાંઠા ખેડબ્રહ્મા તાલુકામાં ચીખલા ગ... Rajasthan Records Temperatures Lower T... Shillong Lajong eye home win as Rajast... High Court Questions Govt Over Tribal... High Court Orders 5,000 Rupee Bail for...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

पटना एम्स में इंटरवेशनल रेडियोलॉजी कि नई तकनीक सीखेंगे युवा डॉक्टर

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 29 Nov 2026, 10:53 AM 👁 14
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पपटना एम्स से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

कम चीरा, बेहतर इलाज: इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की नई तकनीकें सीखेंगे युवा डॉक्टर, एम्स पटना में राष्ट्रीय सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम शुरू



अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम ‘डॉ. राजेंद्र राव सीएमई 2026’ का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इसमें देश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों से 120 से अधिक डॉक्टर और मेडिकल के पीजी छात्र भाग ले रहे हैं।
इस कार्यक्रम को इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन द्वारा वित्तीय सहयोग दिया गया है। इसका आयोजन इंडियन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग कर रहा है।आईआरआईए बिहार स्टेट चैप्टर ने एम्स पटना के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के सहयोग से इसकी मेजबानी की है।

कार्यक्रम में देश के कई जाने-माने रेडियोलॉजी विशेषज्ञ शामिल हुए। इनमें आईआरआईए के उपाध्यक्ष डॉ. एम. वी. के. राव, आईसीआरआई के उपाध्यक्ष डॉ. रमेश चंदर, आईएसवीआईआर के अध्यक्ष एवं आईएलबीएस, नई दिल्ली के डॉ. अमर मुकुंद, एम्स नई दिल्ली के डॉ. संजीव कुमार और करु फेटल इंस्टीट्यूट, तिरुचिरापल्ली के डॉ. कार्तिक सेंथिलवेल प्रमुख हैं।

एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक एवं सम्मेलन के मुख्य संरक्षक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने रिकॉर्ड किए गए संदेश के माध्यम से प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को डॉक्टरों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया।
एम्स पटना के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के अध्यक्ष एवं सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. राजीव नयन प्रियदर्शी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा रेडियोलॉजिस्ट, विशेषकर पीजी छात्रों को इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की बुनियादी जानकारी देना और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों के व्याख्यान, शोध पत्रों की प्रस्तुति, मरीजों से जुड़े मामलों पर चर्चा और व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें रक्त वाहिकाओं में जमे खून के थक्कों को निकालने, पैरों की फूल चुकी नसों के इलाज तथा इमेज गाइडेड बायोप्सी और ड्रेनेज जैसी आधुनिक चिकित्सा प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है।
इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में बिना बड़ी सर्जरी के, आधुनिक मशीनों की मदद से शरीर के अंदर की बीमारियों का इलाज किया जाता है। इस तकनीक में कम चीरा लगाकर उपचार किया जा सकता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवा डॉक्टरों को नई तकनीकों से परिचित कराने और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन 29 नवंबर को रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए क्विज प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।
📲Get App