🔥 TRENDING પોલીસ કર્મચારી પર ચપ્પુથી હુમલો કરતા હ... मवी ने जॉरहाट में भारतीय सेना से कार ल... Punjab Bridge Collapse: NHAI Blames Go... Assam Releases HSLC 2027 Timetable; Cl... Assam Channel Redirects Guns N' Roses... FKJGP, KSU Call for MRSSA Entry-Exit P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायतीराज आम चुनाव 2026 की मतगणना बीस को खैरथल में

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 17 Nov 2026, 03:00 PM 👁 44
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*पंचायतीराज आम चुनाव 2026 की मतगणना बीस को खैरथल में*

खैरथल हीरालाल भूरानी

पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के अन्तर्गत जिला खैरथल तिजारा में समाविष्ट जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य की मतगणना 20 नवंबर को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल में संबंधित पंचायत समिति को आंवटित मतगणना कक्षों में प्रात: 08:00 बजे से की जावेगी। मतगणना के लिए प्रत्येक कक्ष में 10 मतगणना टेबल निश्चित की गई है, जिन पर पहले पंचायत समिति सदस्य तथा उसके बाद जिला परिषद सदस्य की मतगणना की जावेगी।
एमपीएस की मतगणना प्रातः 8.00 बजे से एवं जिला परिषद की मतगणना प्रातः 11.00 बजे से प्रारम्भ होंगी। एमपीएस के मतगणना अभिकर्ता प्रातः 7.00 से 8.00 बजे तक एवं जिला परिषद के मतगणना अभिकर्ता प्रातः 10.00 से 11.00 बजे के मध्य प्रवेश करेगें। कलक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त स्टिर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्तानुसार पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद् सदस्य का बूथ वार एवं टेबल वाईज मतगणना योजना बनाकर मतगणना संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। पंचायत समिति सदस्यों के मतगणना अभिकर्ता के पहचान पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत समिति) एवं जिला परिषद सदस्य को मतगणना अभिकर्ता के पहचान पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) खैस्थल-तिजारा द्वारा जारी किये जायेंगे। समस्त रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत समिति) को निर्देशित किया है कि वे अपने परिक्षेत्र के समस्त एमपीएस/जेडपीएस प्रत्याशियों को 19 नवंबर सायं 5.00 बजे से पूर्व गणन अभिकर्ता के पहचान पत्र बनवाने के लिए सूचित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया की मुंडावर पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद के वार्ड संख्या एक से चार की मतगणना कमरा नंबर 5 में होंगी। ततारपुर पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद के वार्ड संख्या पांच से आठ की मतगणना कमरा नंबर 6 में होंगी। वहीं किशनगढ़ बास पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद के वार्ड संख्या नो से बारह की मतगणना कमरा नंबर 3 में होंगी।
तिजारा पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद के वार्ड संख्या 13 से 17 की मतगणना कमरा नंबर 25 में होंगी। टपूकड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद के वार्ड संख्या 18 से 21 की मतगणना कमरा नंबर नो में होंगी। इसी प्रकार कोटकासिम पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद के वार्ड संख्या 22 से 25 की मतगणना कमरा नंबर 21 में होंगी।
📲Get App