🔥 TRENDING अजमेर ज़िला परिषद वार्ड‑2 में सुशील ने... छठ महापर्व सम्पन्न होते ही रेलवेस्टेशन... ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਸਤਿਸੰਗ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ ਡੇਰਾ ਬਿਆਸ... અમરેલી મોંધવારીના મુદ્દે આમ આદમી પાર્ટ... Cyclone Akvan Crosses Odisha Coast, Wi... Gujarat Targets Assam Industries for S...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 01 Nov 2026, 06:07 PM 👁 87
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

औरंगाबाद जिला टाउन हॉल कुम्हार सम्मान समिति के बैनर तले छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

औरंगाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

औरंगाबाद एक कार्यक्रम में शामिल लेने पहुंचे यूपी सरकार के केमिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति



आपको बतादू कि औरंगाबाद टाउन हॉल में आज कुम्हार सम्मान समिति के बैनर तले छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ने भाग लिया जिन्हें औरंगाबाद कुम्हार सम्मान समिति के द्वारा पुष्प माला तथा अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया उन्होंने पत्रकारों से बात चित के दौरान उन्होंने बताया कि औरंगाबाद के लोगो के द्वारा जो हमें सम्मान दिया गया यह अदुतीय है,

उन्होंने इस कार्यक्रम को लेकर बताया कि आज कुम्हार समाज ने जो मेघावी छात्रों के सम्मान में यह जो कार्यक्रम का आयोजन की है यह बहुत ही सराहनीय है इससे बच्चों में एक अच्छे संदेश जाता है जिससे छात्रों में अबल होने की जिज्ञासा बढ़ती है और हर बच्चे मेघावी बनने का प्रयास करते है ताकि आने वाले दिन में उन्हें भी सम्मान मिल सके

वही उन्होंने यूपी चुनाव को लेकर बड़ी खुलासा। किया है बताया तीसरी बार भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी ,क्योंकि यूपी के जनता 17 से पहले की भी सरकार देखी है जिसमें केवल लुट मार रंगदारी अपहरण और फिरवती की घटना चरम सीमा पर थी लोगो को दिन में भी चलना मुश्किल हो गया था उस समय यूपी में बहु बालियों की सरकार थी जिससे याद कर आज भी लोगो की रूह कांप जाती है, लेकिन 2017 के बाद जब जोगी जी की सरकार बनी और माफियाओं पर नकेल कसा गया और आज यूपी की जनता राम राज की परिकल्पना में जीवन व्यतीत कर रहा है ,

वही उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्य कलाप कि हवाला देते हुए बताया कि हमारे प्रधानमंत्री निरंतर देश को आगे बढ़ाने में बिना थके जुटे हुए है, , वही बनारस से मिली विधानपरिषद चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार को लेकर बताया कि यह कोई बड़ी बात नहीं है ,पहले भी सपा की ही सीट थी और उसको बचाने में सपा कामयाब रही,

वही यूजीसी लागू करने के सवाल पर कटते हुए नजर आए और बताया कि भाजपा सबको साथ लेकर चलती है, स्वर्णों को भी दस परसेंट आरक्षण दिया है।

बाइट धर्मवीर प्रजापति मंत्री यूपी सरकार
📲Get App