🔥 ट्रेंडिंग हरियाणा और बारोदा ने SMAT 2026 में कमा... छत्तीसगढ़ में 13 अधिकारियों को 19.17 क... छत्तीसगढ़ के सहकारी शुगर मिल ने किसानो... सायक्लोन अकवान ने छत्तीसगढ़ के कुछ क्ष... असम के दूरस्थ गाँव की कक्षा 10 की छात्... 7‑सप्ताह के हाथी के बछड़े को असम से जम...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

News dene ke liye humse judaa

✍️ रिपोर्टर: Sp baghel Samajsevi gunnour jila Sambhal 🗓 15 अक्टू. 2026, 11:58 AM 👁 84
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

#_social media

संभल जिले में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गंगावास गांव में मंगलवार को खेत की झाड़ियों में एक लावारिस नवजात शिशु पड़ा मिला। गोबर डालने जा रही 55 वर्षीय गीता नामक महिला ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसे देखा और तुरंत ग्रामीणों व चौकीदार को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर गुन्नौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। बच्चे के पैर पर किसी पक्षी या छोटे जानवर के काटने व खरोंच के निशान पाए गए। गीता द्वारा बच्चे के पालन-पोषण की इच्छा जताने के बावजूद, बाद में चाइल्ड लाइन की टीम आकर मासूम को अपनी देखरेख में ले गई, वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
​#Sambhal #Gunnaur #UttarPradesh #UPPolice #ChildLine #NewbornRescued #NewsUpdate #babrala
📲Get App