🔥 TRENDING गुना में नगरपालिका कार्यकर्ता पर मौन ह... પોશીના તાલુકામાં આદિવાસી ગામ ગ્રામ્ય વ... *” ಬೀದರ ಜಿಲ್ಲಾ ಪೊಲೀಸ್ ಇಲಾಖೆಯ ವಿಶೇಷ ಮಹಿ... 3*”ಬೀದರ ಜಿಲ್ಲಾ ಪೊಲೀಸ್, ಪೊಲೀಸ್ ವಾರ್ಷಿಕ... Gold Prices Slip by ₹296 on Nov 25, Si... पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट के बाहर मंदर क...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा में स्थायी लोक अदालत में ई-चालान निपटारा, आम लोगों को बड़ी राहत

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 25 Nov 2026, 06:10 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के स्थायी लोक अदालत में ई-चालान के लंबित मामलों का निपटारा तय, जिससे वाहन चालकों को भटकने की जरूरत नहीं रहेगी।

नवादा में स्थायी लोक अदालत ने निर्णय लिया है कि ई-चालान के लंबित मामलों का निपटारा भी यहाँ किया जाएगा, जिससे वाहन चालकों को लंबित मामलों के निपटारे के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

बुधवार, 25 नवंबर को स्थायी लोक अदालत में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अदालत के अध्यक्ष अनिल कुमार ने की। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, यातायात पुलिस उपाधीक्षक एवं यातायात थाना के प्रतिनिधि थानाध्यक्ष को पटना उच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि स्थायी लोक अदालत, नवादा में अब नियमित रूप से जन उपयोगी सेवाओं से जुड़े पूर्व-विवादित मामलों का निपटारा आपसी सुलह और समझौते के आधार पर किया जा रहा है। इनमें परिवहन सेवा, डाक, टेलीग्राफ एवं टेलीफोन सेवा, बिजली, पानी, लोक स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पताल, बीमा, शैक्षणिक संस्थान, आवास एवं भू-संपदा तथा बैंकिंग सेवाओं से संबंधित मामले शामिल हैं। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य जन उपयोगी सेवाओं के विवादों का भी यहाँ समाधान किया जा सकता है।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, यातायात थाना के प्रतिनिधि, परिवहन विभाग के कार्यालय प्रभारी विजय कुमार, स्थायी लोक अदालत के सदस्य अश्विनी कुमार सिंह आनंद एवं संजय कुमार भारद्वाज तथा पेशकार सुशील कुमार उपस्थित थे।

नीट 24 न्यूज़, नवादा।
📲Get App