🔥 TRENDING Shocking Study: Breast Cancer Screenin... UP CM Yogi Challenges SP Over Youth Em... 17-Year-Old Indian AI Entrepreneur Mee... Uttar Pradesh Celebrates Khadi with Lu... India's Long Journey Towards Women's R... TVK MLA Arrested for Harassment, IAS O...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नीड़ 24 न्यूज़ हरपालपुर हरदोई उत्तर प्रदेश हरदोई राघवेंद्र

✍️ Reporter: Raghvendra 🗓 28 Nov 2026, 06:42 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
किसानों की राह में आई बाधा दूर कराने को आगे आए संजीव कुमार तोमर, जेसीबी से भरवाई खाई।

घोड़ीथर-सवायजपुर मार्ग पर मिट्टी भराव से आवागमन को मिलेगी राहत, गन्ना ढुलाई के साथ स्कूली बच्चों का रास्ता भी होगा आसान।
नीड़ 24 न्यूज ✍🏻 बाढ़ के चलते क्षतिग्रस्त हुई पुलिया के कारण महीनों से परेशानी झेल रहे घोड़ीथर-सवायजपुर मार्ग के ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। किसानों की समस्या को देखते हुए रूपापुर चीनी मिल के महाप्रबंधक संजीव कुमार तोमर ने पहल करते हुए जेसीबी मशीन से पुलिया के आसपास मिट्टी भरवाकर गहरी खाई को बंद करा दिया। इस कार्य से मार्ग पर आवागमन का रास्ता सुगम बनाने का प्रयास किया गया है।
दरअसल, बाढ़ के दौरान तेज पानी के बहाव से जिला पंचायत की पुलिया टूट गई थी। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद आसपास के गांवों के लोगों का संपर्क मार्ग प्रभावित हो गया था। गन्ना पेराई सत्र शुरू होने के बाद किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई थीं। खेतों में तैयार गन्ना होने के बावजूद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिल तक उपज पहुंचाना चुनौती बन गया था।
इस समस्या को लेकर ग्रामीणों की ओर से लगातार आवाज उठाई जा रही थी। मामला संज्ञान में आने पर महाप्रबंधक संजीव कुमार तोमर ने पहल करते हुए जेसीबी से मिट्टी भराई का कार्य कराया और रास्ते में बनी गहरी खाई को पाटने की व्यवस्था की। इससे स्थानीय किसानों को गन्ना आपूर्ति में सहूलियत मिलने की संभावना है।
इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चों को भी पुलिया टूटने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। बच्चों को आवागमन के दौरान जोखिम का सामना करना पड़ता था। मिट्टी भराव के बाद अब उनके स्कूल आने-जाने का रास्ता भी पहले की अपेक्षा आसान होने की उम्मीद है। इसके अलावा ग्रामीणों, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को भी राहत मिलेगी।
महाप्रबंधक संजीव कुमार तोमर की इस पहल पर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मिट्टी कार्य हो जाने से गन्ना ढुलाई और दैनिक आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। हालांकि, ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त जिला पंचायत पुलिया के स्थायी पुनर्निर्माण की आवश्यकता भी जताई है। नीड़ 24 न्यूज़ हरपालपुर हरदोई उत्तर प्रदेश
📲Get App