🔥 TRENDING પોલીસ કર્મચારી પર ચપ્પુથી હુમલો કરતા હ... मवी ने जॉरहाट में भारतीय सेना से कार ल... Punjab Bridge Collapse: NHAI Blames Go... Assam Releases HSLC 2027 Timetable; Cl... Assam Channel Redirects Guns N' Roses... FKJGP, KSU Call for MRSSA Entry-Exit P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नारदीगंज में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धा सुमन, खादी प्रदर्शनी का भी हुआ उद्घाटन
Local

नारदीगंज में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धा सुमन, खादी प्रदर्शनी का भी हुआ उद्घाटन

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 02 Oct 2026, 08:34 PM 👁 69
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नारदीगंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई, जिसके बाद खादी ग्रामोद्योग भंडार में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

नवादा। नारदीगंज पेंशनर भवन में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर समाज के सभापति परवीन कुमार ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में बलिराम प्रसाद सिंह, कामता प्रसाद सिंह, रामाधीन प्रसाद सिंह, यमुना सिंह, सी. आर. शरण दास समेत पेंशनर समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य श्रीकांत सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरी दुनिया को प्रेरित किया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश के विकास और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करने वाला रहा।

कार्यक्रम के बाद नारदीगंज अंदर बाजार स्थित खादी ग्रामोद्योग भंडार में खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य श्रीकांत सिंह ने किया। इस दौरान खादी वस्त्रों की बिक्री एवं उपलब्ध छूट की जानकारी दी गई। व्यवस्थापक यमुना सिंह ने खादी के महत्व, स्वावलंबन और स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष प्रोफेसर उपेंद्र नारायण सिंह, जयराम सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
📲Get App