🔥 TRENDING मोती डूंगरी से निकलेगी साइकिल रैली, शह... खासगी रुग्णालयात दाखल करण्यात आलेल्या... Kharge Jabs at BJP: 'Modi Sitting Quie... UP MSME Policy 2022: Key Incentives an... Coordination Meeting Held for Sikkim I... Mizoram Governor Flags Off Assam Rifle...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नोहर जाने वाली सड़क पर पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास नहर पुल पर जाम लगा दिया

नोहर जाने वाली सड़क पर पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास नहर पुल पर जाम लगा दिया

✍️ Reporter: Parvinder Singh 🗓 26 Nov 2026, 06:49 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पेयजल की मांग को लेकर 10 से 15 युवाओं ने पूर्व मे दी कॉल के

#ऐलनाबाद। #ढाणी #शेरावाली भाखड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी की अंतिम टेल पर बसे गांवों में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर देखने को मिला। पेयजल की मांग को लेकर 10 से 15 युवाओं ने पूर्व मे दी कॉल के अनुकूल बुधवार रात करीब 9:30 बजे ऐलनाबाद-किशनपुरा से नोहर जाने वाली सड़क पर पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास नहर पुल पर जाम लगा दिया।

जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लं गईबी कतारें लग गईं। बताया गया कि प्रदर्शन के दौरान इमरजेंसी वाहनों को भी रास्ता दिया गया। खास बात यह रही कि चार गांवों के पेयजल की मांग को लेकर युवा करीब दो घंटे तक रात के समय सड़क पर डटे रहे।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और नहरी विभाग के अधिकारियों से बातचीत हुई। इसके बाद पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों के माध्यम से नहरी विभाग के एसडीओ से फोन पर मीडिया के सामने आश्वासन दिया गया कि चारों गांवों के जलघर टैंकों में 70 से 80 प्रतिशत तक पेयजल भरवाया जाएगा। साथ ही 24 से 30 नवंबर तक नहर की बारी चलाने पर सहमति बनी।

आश्वासन मिलने के बाद युवाओं ने जाम खोल दिया।

सवाल यह है कि टेल पर बसे गांवों को पेयजल के लिए आखिर सड़क पर क्यों उतरना पड़ा? अब ग्रामीणों को इंतजार है कि अधिकारियों का आश्वासन धरातल पर कितना पूरा होता है।
📲Get App