🔥 TRENDING ਖਾਟੂ ਸ਼ਿਆਮ ਜੀ ਮੰਦਰ ਨੇੜੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ''ਚ ਲ... संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 756वीं... खेमली में भगवान शालिग्राम की बारात: तु... Tripura High Court Orders NHIDCL to Su... Captain Sanjay’s New Merchant Navy Ini... Himachal CM Sukhu Defends Minister Neg...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

नूह के घासेड़ा में CIA और गौ‑तस्कर के बीच मुठभेड़, आरोपी को गोली लगी

✍️ Reporter: Juber Ahmad 🗓 01 Nov 2026, 09:31 AM 👁 77
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नूह जिले के घासेड़ा गांव में सीआईए नूह और कथित गौ‑तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी दिलशाद को पैर में गोली लगी और पुलिस ने तीन गोवंश, एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किए।

नूह जिले के घासेड़ा गांव में सीआईए नूह और कथित गौ‑तस्कर के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी दिलशाद उर्फ दिल्ला, निवासी सुडाका, के पैर में गोली लगी और उसे मौके से काबू कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन गोवंश, एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किए। घायल आरोपी को शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

यह कार्रवाई सीआईए इंचार्ज निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई। फिलहाल मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
📲Get App