🔥 TRENDING दिव्यांगों ने बैरिया थाने में अतिक्रमण... उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांचे मुंबईत... આમ્રપાલી અંડરબ્રિજમાં સ્પીડનો કહેર? પૂ... Marques Ackerman Scores Memorable 150... Atal Bihari Vajpayee Documentary Showc... Live-action film adaptation of Metal S...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

Mr

✍️ Reporter: PRAMOD SHUKALA 🗓 26 Nov 2026, 12:00 PM 👁 22
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Bijpur ntpc

HOP
*NTPC रिहंद नगर,*
*बीजपुर (उ.प्र.)*

*विषय: बाईपास ब्रिज नंबर 27 पर डायवर्जन कार्य न कराए जाने तथा दुर्घटना की आशंका के संबंध में संज्ञान लिए जाने हेतु।*

महोदय,

सविनय निवेदन है कि *बैढ़न से सिरसोती मार्ग* पर स्थित *बाईपास ब्रिज नंबर 27* पर वर्तमान में *WBM / DBM / BC* का कार्य प्रगतिशील है।

उक्त ब्रिज के निर्माण हेतु डायवर्जन मार्ग का निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक था, किंतु *DGM श्री राजकुमार एवं जूनियर इंजीनियर श्री मयूर मित्तल* के द्वारा डायवर्जन का कार्य नहीं कराया जा रहा है।

स्थल निरीक्षण से स्पष्ट हो रहा है कि ब्रिज नंबर 27 का कार्य अभी अपूर्ण है तथा इसे पूर्ण होने में *अभी 4 से 6 माह का समय* लग सकता है। ऐसी स्थिति में डायवर्जन के अभाव में आवागमन हेतु कोई सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है।

स्थल पर कार्यरत लेबर एवं कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त हुई है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा डायवर्जन कार्य हेतु स्पष्ट रूप से मना कर दिया गया है, जिसके कारण ब्रिज नंबर 27 के समीप का कार्य पूर्णतः रोक दिया गया है।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेकेदार द्वारा गिट्टी गिराई जा चुकी है, साइड पर पाट-होल सुंदरीकरण एवं JCB द्वारा पटरी का कार्य पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में केवल डायवर्जन का कार्य शेष है।

डायवर्जन मार्ग न बनाए जाने के कारण यह मार्ग आए दिन *दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है*, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों, विस्थापितों एवं राहगीरों के जीवन को गंभीर खतरा बना हुआ है।

अतः आपसे सादर निवेदन है कि *बैढ़न टू सिरसोती रोड* के प्रकरण का संज्ञान लेकर ब्रिज नंबर 27 पर *डायवर्जन रोड का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जाए*, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

अन्यथा ग्रामीणों एवं विस्थापितों में व्याप्त आक्रोश के कारण *चक्का जाम* की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसके लिए *NTPC पूर्णतः जिम्मेदार होगी।*

आशा है आप इस गंभीर प्रकरण पर शीघ्र कार्यवाही करेंगे।



*समस्त ग्रामीण एवं विस्थापित*
*बैढ़न टू सिरसोती रोड, BC ROD
📲Get App