🔥 TRENDING ગોધરા માં લોકતંત્ર બચાવો, અરાજકતા હટાવ... வாணியம்பாடி உழவர் சந்தையில் 9 இருசக்கர... उन्नाव में रफ्तार का कहर: डिवाइडर से ट... Saif Ali Khan Unveils Heritage Slipper... Former England Cricketer Kevin Pieters... Anupam Kher Debunks Rs 500 Cr Net Wort...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

माधौगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की टक्कर के बाद पानी भरे गड्ढे में गिरे वाहन, तीन की दर्दनाक मौत, महिला गंभीर घायल

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 10 Nov 2026, 07:44 AM 👁 64
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बाइट भी दी गई।

माधौगढ़ (जालौन)। जनपद जालौन के माधौगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार, 9 नवंबर 2026 को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। ग्राम महोई के पास लिफ्ट कैनाल के सामने कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी माधौगढ़, थाना प्रभारी माधौगढ़ और चौकी प्रभारी बंगरा पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पानी से भरे गड्ढे में गिरे मोटरसाइकिल सवार चार लोगों को बाहर निकाला। इनमें एक पुरुष, एक महिला, 17 वर्षीय किशोर और महिला की गोद में मौजूद चार वर्षीय बच्ची शामिल थी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भिजवा दिया। वहीं घायल महिला को पीआरवी के माध्यम से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है तथा मृतकों एवं घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। मामले में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App