🔥 TRENDING ગોધરા માં લોકતંત્ર બચાવો, અરાજકતા હટાવ... வாணியம்பாடி உழவர் சந்தையில் 9 இருசக்கர... उन्नाव में रफ्तार का कहर: डिवाइडर से ट... Saif Ali Khan Unveils Heritage Slipper... Former England Cricketer Kevin Pieters... Anupam Kher Debunks Rs 500 Cr Net Wort...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मधुबनी जिले के फुलपरास थाना अंतर्गत बरहमपुर चौक, सिमरा गांव, वार्ड संख्या-01 निवासी स्वर्गीय शैलेन्द्र कुमार यादव जी की निर्मम हत्या की घटना

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 18 Nov 2026, 12:26 PM 👁 41
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

साथ ही दरभंगा रेंज के आईजी, मधुबनी ग्रामीण एसपी एवं फुलपरास डीएसपी से दूरभाष पर बात कर हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी, कठोर कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल के माध्

मधुबनी जिले के फुलपरास थाना अंतर्गत बरहमपुर चौक, सिमरा गांव, वार्ड संख्या-01 निवासी स्वर्गीय शैलेन्द्र कुमार यादव जी की निर्मम हत्या की घटना ने भीतर तक झकझोर दिया है। अपराधियों ने जिस तरह उन्हें घर से घसीटकर बाहर निकाला और गोली मारकर हत्या कर दी, वह बेहद अमानवीय और हृदयविदारक है। देर रात्रि पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दुख की घड़ी में अपनी ओर से तत्काल ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। परिवार की 11 वर्षीय बेटी स्मृति कुमारी, जो डीपीएस स्कूल, घोघरडीहा में कक्षा-3 की छात्रा है, उसकी पढ़ाई किसी भी परिस्थिति में बाधित न हो, इसके लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। विद्यालय संचालक से भी बात कर उसकी शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रखने का आग्रह किया।
साथ ही दरभंगा रेंज के आईजी, मधुबनी ग्रामीण एसपी एवं फुलपरास डीएसपी से दूरभाष पर बात कर हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी, कठोर कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से जल्द सजा सुनिश्चित कराने की मांग की। इलाके में आतंक का पर्याय बने कथित 'धाद्रा ग्रुप' की आपराधिक गतिविधियों पर भी गंभीर चिंता जताते हुए पूरे गिरोह के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। मृतक के छोटे भाई धर्मेन्द्र कुमार, जो बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, और उनकी पत्नी पिंकी कुमारी, जिन्होंने इंटर तक शिक्षा प्राप्त की है, उन्हें भी सम्मानजनक निजी रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
सवाल यह है कि आखिर कब तक बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद रहेंगे और गरीब परिवारों को अपने अपनों की जान गंवानी पड़ेगी? कानून का राज केवल बयानों से नहीं, बल्कि अपराधियों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से स्थापित होता है। इस परिवार ने अपना एक सदस्य खोया है, लेकिन उनकी उम्मीद और बच्चों का भविष्य नहीं टूटने देंगे। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने से लेकर बेटी की शिक्षा और परिवार के भरण-पोषण तक हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।
हमारी स्पष्ट मांग है कि इस जघन्य हत्याकांड के सभी दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कठोरतम सजा मिले। पीड़ित परिवार को न्याय मिले, यही हमारा संकल्प है।
📲Get App