🔥 TRENDING MP Amritpal Singh reaches ancestral vi... 17-Year-Old Inter Student Dies After S... PM Modi Launches Development Projects... Police HQ demands social media details... लोनी, गाजियाबाद में लापता युवक सद्दाम... मुरादाबाद में महिला जनसुनवाई: आठ महिला...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मुरादाबाद में महिला जनसुनवाई: आठ महिलाओं ने मांगी रोजगार, आवास और घरेलू हिंसा का समाधान

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 21 Nov 2026, 12:36 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुरादाबाद के सर्किट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई में आठ महिलाओं ने अपनी समस्याएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें रोजगार, आवास, आयुष्मान कार्ड और घरेलू हिंसा शामिल थे।

मुरादाबाद, दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस के सभागार में महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन द्वारा आयोजित महिला जनसुनवाई में आठ महिलाओं ने अपनी समस्याएँ रखीं।

रेखा ने पति द्वारा छोड़ दिए जाने और रोजगार न होने की शिकायत की, आरती ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की माँग की, निशा सैनी ने ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित होकर आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ चाहा।

नजमा परवीन और सलमा ने घरेलू हिंसा की शिकायत की, फातिमा ने आय प्रमाण पत्र के लिए तहसील स्तर पर परेशानी बताई, मीनू ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रहने की व्यवस्था की मांग की, नीरज पत्नी गौतम ने भी आवास की माँग रखी।

संगीता जैन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और कांठ थाना पुलिस से दोनों पक्षों को बैठाकर समाधान कराने के निर्देश दिए। उपस्थित सीओ सिविल लाइंस भास्कर मिश्रा, वंदना सहगल, शैलेंद्र कुमार राय, डीपीओ विजय कुमार यादव, गुंजन तिवारी, नीतू सक्सेना, रेणु आर्या, तनिष्का दिवाकर आदि भी उपस्थित रहे।
📲Get App