🔥 TRENDING एटा में नई नायब तहसीलदार बनीं प्रतीक्ष... बहराइच में एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने... ଆସନ୍ତା ସୋମବାର ଯାଏଁ ଗୃହ ମୁଲତବୀ 57th IFFI Opens Today in Goa with Gran... Yogi Adityanath Challenges Akhilesh Ya... Election Commission Shifts Electoral R...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मिर्जाचौकी-मुंगेर फोरलेन पर कार में भीषण आग, बाल-बाल बचे तीन लोग

✍️ Reporter: Ashish Kumar 🗓 12 Oct 2026, 09:08 PM 👁 96
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भागलपुर के पास मिर्जाचौकी-मुंगेर फोरलेन पर पटना से पीरपैंती आ रही एक डिजायर कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीन लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।

भागलपुर जिले के पिरपैंती थाना क्षेत्र में मिर्जाचौकी-मुंगेर फोरलेन पर लक्ष्मीपुर ककरघट मोड़ के समीप एक दर्दनाक हादसा हुआ। पटना से पीरपैंती की ओर जा रही एक डिजायर कार में अचानक आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार उसकी चपेट में आ गई। कार में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की घटना के बाद कार में सवार तीनों लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
📲Get App