🔥 TRENDING कार्तिकी एकादशीवर भाविकांची अलोट गर्दी... राज्यात ३१० तालुके दुष्काळग्रस्त, मग म... J&K Gymnasts Secure Five Medals at Nat... 300 Citizens Benefit from Anywhere Reg... Three suspects, including a woman, arr... Three accused, including a woman, arre...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मॉडल रोड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, दिन-रात चलेगा काम; सीएमओ ने ठेकेदार को दी सख्त हिदायत

✍️ Reporter: Brijesh Kumar Lodhi 🗓 21 Nov 2026, 01:27 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहडोल। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंदिरा चौक से न्यू बस स्टैंड तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग पर मॉडल रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्पष्ट कहा कि शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य दिन और रात दोनों पालियों में लगातार कराया जाए, ताकि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा हो सके। इसके लिए पर्याप्त श्रमिक, मशीनरी और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को कहा गया।
धूल-मिट्टी से राहत देने के निर्देश
सीएमओ ने निर्माण स्थल पर नियमित पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए, ताकि धूल-मिट्टी से स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों को परेशानी न हो। साथ ही सड़क किनारे जमा कचरे को तत्काल हटाने और नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के लिए स्वच्छता शाखा के अधिकारियों को निर्देशित किया
दुकानदारों और नागरिकों की सुनी समस्याएं
निरीक्षण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान विद्युत पोलों की स्थिति और उनकी शिफ्टिंग को लेकर शिकायतें सामने आईं। सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को दोबारा स्थल निरीक्षण एवं नाप-जोख कर आवश्यकतानुसार विद्युत पोलों को व्यवस्थित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में आने वाली बाधाओं का आपसी समन्वय से तत्काल निराकरण किया जाए, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित न हो और नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े
गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा हो निर्माण
सीएमओ श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी ने अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रगति की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद की प्राथमिकता शहर में बेहतर आधारभूत सुविधाओं का विकास करना है।
📲Get App