🔥 ट्रेंडिंग भारत तैयार है EV चार्जिंग फंड बढ़ाने क... कांग्रेस ने एमपी के तीन नेताओं को यूपी... रीवा के फ्लाईओवर पर अर्टिगा कार और टमा... कोटा के जेके लोन अस्पताल में गर्भवती म... ದೇವದುರ್ಗದ ಹೋಟೆಲ್‌ಗಳಲ್ಲಿ ದರ ಏರಿಕೆ, ಸ್ವಚ... ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਖਿੱਚੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋ...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
लखनऊ से प्रयागराज संगम के लिए एकतरफा अनारक्षित ट्रेन का संचालन
यात्रा

लखनऊ से प्रयागराज संगम के लिए एकतरफा अनारक्षित ट्रेन का संचालन

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 22 अग. 2026, 10:10 PM 👁 159
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लखनऊ से प्रयागराज संगम के बीच चलेगी ट्रेन संख्या 04202, कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

लखनऊ। उत्तर रेलवे ने UPPSC-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 23 अगस्त 2026 को एकतरफा अनारक्षित विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 04202 लखनऊ से प्रयागराज संगम के लिए रवाना होगी। ट्रेन 23 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे लखनऊ स्टेशन से प्रस्थान करेगी। रास्ते में यह ट्रेन उत्तरेटिया, मोहनलालगंज, बछरावां, रायबरेली जंक्शन, ऊंचाहार जंक्शन, कुंडा हरनामगंज और परसीपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। उत्तर रेलवे ने UPPSC परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से इस विशेष ट्रेन का लाभ उठाने की अपील की है। यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है अथवा रेलवे पूछताछ वेबसाइट देखी जा सकती है।
📲Get App