🔥 TRENDING ಪರಂಪರಾ ರಕ್ಷಣಾ ದಿನದ ಆಚರಣೆಗೆ ಪೂರ್ವಭಾವಿ ಸ... BJP’s Durgesh Keswani Criticises Oppos... सासाराम के कैमूर पहाड़ी के गुफा में स्... Chris Hemsworth Announces Doomsday Pre... Housing Society Rules to Shift Parking... Indian Railways Launches New Bhusawal–...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

लखनऊ में नमो नमो क्रांति फाउंडेशन का संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 29 Nov 2026, 05:27 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जारीकर्ता: नमो नमो क्रांति फाउंडेशन दीपक तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत लखनऊ में सदस्यता एवं नियुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आर्य समाज मंदिर के पास स्थित फाउंडेशन के कार्यालय, डांडिया, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान कई लोगों को विधिवत संगठन की सदस्यता दिलाई गई तथा सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। संगठन के विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए निम्नलिखित नियुक्तियां की गईं —
- आशा त्रिपाठी – अवध क्षेत्र उपाध्यक्ष
- मनोज कुमार यादव – महानगर लखनऊ मंत्री
- उषा सिंह – महानगर लखनऊ सचिव
- उमेश तिवारी – महानगर लखनऊ संरक्षक
कार्यक्रम में महिला मोर्चा अवध क्षेत्र अध्यक्ष ममता मिश्रा तथा जिला प्रभारी एवं महामंत्री उषा दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महिला मोर्चा अवध क्षेत्र अध्यक्ष ममता मिश्रा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर समाजसेवा और जनहित के कार्यों को नई दिशा दी जा सकती है। जिला प्रभारी एवं महामंत्री उषा दीक्षित ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और पदाधिकारी होते हैं। सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संकल्प लिया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नमो नमो क्रांति फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर समाजसेवा, जनहित, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। संगठन का विस्तार गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
📲Get App