🔥 TRENDING संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 756वीं... खेमली में भगवान शालिग्राम की बारात: तु... Tripura High Court Orders NHIDCL to Su... Captain Sanjay’s New Merchant Navy Ini... Himachal CM Sukhu Defends Minister Neg... અમરેલી-સાવરકુંડલા હાઈવે પર એસ.ટી. બસના...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

करोड़ों खर्च कर संवारा रेलवे स्टेशन, बाहर कचरे के ढेर ने बिगाड़ी खूबसूरती

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 17 Nov 2026, 12:53 PM 👁 39
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*करोड़ों खर्च कर संवारा रेलवे स्टेशन, बाहर कचरे के ढेर ने बिगाड़ी खूबसूरती*

खैरथल हीरालाल भूरानी

अमृत भारत योजना के तहत करोड़ों रुपए खर्च कर खैरथल रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक स्वरूप के साथ विकसित किया गया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रयासों से योजना में शामिल हुए स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, आकर्षक पेंटिंग, रंग-रोगन सहित कई विकास कार्य करवाए गए हैं। स्टेशन में प्रवेश करते ही इसका बदला हुआ स्वरूप लोगों को आकर्षित करता है, लेकिन स्टेशन के बाहर पसरी गंदगी विकास और स्वच्छता के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर बाहर निकलने वाली सड़क पर रेलवे कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनी के सामने कचरे का बड़ा ढेर लगा हुआ है। इससे रेलवे कर्मचारियों के परिवारों के साथ-साथ यहां से गुजरने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पास की दीवार के किनारे लोगों द्वारा पेशाब किए जाने से दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है।
एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल के बाहर कचरे का ढेर स्वच्छता व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहा है। रेलवे स्टेशन को चमकाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन बाहर की सफाई व्यवस्था पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि रेलवे कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनी के ठीक सामने कचरा जमा होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की नजर में इस समस्या पर क्यों नहीं पड़ रही है। यात्रियों और स्थानीय लोगों को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि रेलवे अधिकारी तत्काल कचरे की सफाई करवाएं और यहां नियमित सफाई की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि स्टेशन की सुंदरता के साथ स्वच्छता भी बनी रहे।
📲Get App