🔥 ट्रेंडिंग अनन्या पांडे ने कहा: जेन ज़ेड के पास प... गुजरात पुलिस ने 2026 भर्ती में 3,000 क... आसाम गुजरात के ग्लोबल बिज़नेस प्लेटफ़ॉ... गुजरात ने रतनमहाल में एकल बाघ के साथ प... सिथरमण ने अध्यक्षता की 8वीं श्रम एवं र... सीईओ से अपेक्षित है स्थिरता रणनीति पर...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कीरतपुरा के निर्विरोध सरपंच मुकेश बैरवा बोले- 'सबका साथ-सबका विकास' प्राथमिकता

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 30 अक्टू. 2026, 07:58 AM 👁 99
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कुड़गांव | नवीन ग्राम पंचायत कीरतपुरा में निर्विरोध सरपंच चुन े गए मुकेश उर्फ काड ू बैरवा ने पंचायत के सर्वांगीण विकास को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में नवनिर्वाचित सरपंच ने कहा कि ग्रामीणो ं ने उन पर जो अटूट विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है। वे बिना किसी भेदभाव के सभी समाजों व वर्गों को साथ लेकर कार्य करेंगे।

मूलभूत सुविधाएं: सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओ ं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

समान विकासः पंचायत के हर गांव और ढाणी तक सार्वजनिक विकास योजनाओ ं का लाभ समान रूप से पहुँचाया जाएगा।

मुकेश बैरवा ने कहा, "मेरा उद्देश्य 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना के साथ कीरतपुरा को विकास के नए आयामों तक पहुँचाना है। ग्रामीणो ं के सहयोग से क्षेत्र की हर समस्या का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।"
📲Get App