🔥 TRENDING ગાંધીધામની સ્ટર્લિંગ હોસ્પિટલની ગંભીર... कांग्रेस कार्यालय में मनाई पूर्व प्रधा... पीपलरावां बस स्टैंड पर असंतोषजनक सड़क... आज गुना जिले के लक्ष्मी नारायण मंदिर म... બુટલેગર વર્ડ 27 ના ખાસ પરિષદને 19 લાખ... बदमाशों ने किया रेस्टोरेंट में तोड़फोड...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कांकेर: वन विभाग की टीम से अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 11 Oct 2026, 06:57 PM 👁 110
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नमस्कार, आप देख रहे हैं न्यूज़ बुलेटिन। कांकेर के गोण्डाहूर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम के साथ अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है।

मामला आरक्षित वनक्षेत्र का है, जहां अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की का प्रयास करने का आरोप है। शिकायत मिलते ही गोण्डाहूर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और महज 24 घंटे के भीतर आरोपी हरिमोहन दास, उम्र 45 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

फिलहाल, मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
📲Get App