🔥 TRENDING અમરેલી જિલ્લામાં ખેલ મહાકુંભ-૨૦૨૬ અંતર... ગાંધીધામની સ્ટર્લિંગ હોસ્પિટલની ગંભીર... कांग्रेस कार्यालय में मनाई पूर्व प्रधा... पीपलरावां बस स्टैंड पर असंतोषजनक सड़क... आज गुना जिले के लक्ष्मी नारायण मंदिर म... બુટલેગર વર્ડ 27 ના ખાસ પરિષદને 19 લાખ...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बदमाशों ने किया रेस्टोरेंट में तोड़फोड़

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Nov 2026, 12:06 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मधुबनी जिला के सकरी थाना क्षेत्र के नवादा स्थित मौर्यन रेस्टोरेंट में बदमाशों ने किया तोड़ फोड़

मधुबनी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


मधुबनी में एनएच 27 पर रेस्टोरेंट में बदमाशों का तांडव, दो गिरफ्तार

मधुबनी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सकरी थाना क्षेत्र के नवादा स्थित मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने धारदार हथियारों से जमकर उत्पात मचाया। बदमाश रेस्टोरेंट मालिक की हत्या करने की नीयत से उसकी तलाश कर रहे थे। इतना ही नहीं, मैनेजर के अपहरण का भी प्रयास किया गया। पूरी वारदात रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना बीते 17 नवंबर 2026 , मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे की है। इसको लेकर सकरी थाना में कांड संख्या 297 26 दर्ज किया गया ।
वहीं वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-1 अमित कुमार ने सकरी थानाध्यक्ष और आसपास के थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें पंडौल थाना क्षेत्र के बोटरी गांव के राहुल कुमार यादव और राजा यादव शामिल है इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

वहीं, पीड़ित पक्ष के अनुसार इस घटना में करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है।


बाइट:
योगेंद्र कुमार, एसएसपी, मधुबनी
📲Get App