🔥 TRENDING शहीद पवन यादव के अंतिम संस्कार में हंग... ब्यावर जवाजा पंचायत समिति के वार्ड‑4 म... માધુપુર બંદર: નાની બોટ અને જાર તોરી વચ... माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प... Cyclone Akvan Triggers Orange Rain Ale... Youth Congress Camps Clash in Bihar Af...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कांकेर में पुरानी रंजिश पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश गिरफ्तार

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 03 Nov 2026, 04:56 PM 👁 111
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पुरानी बातों को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, 2 नवंबर की रात करीब 11 बजे संजयनगर निवासी आयुष आनंद का अनमोल सारथी के साथ पुरानी बातों को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए युवक के पेट और कमर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 389/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी अनमोल सारथी (21 वर्ष), निवासी महादेव वार्ड कांकेर को भण्डारीपारा से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हमले में चाकू का इस्तेमाल करना स्वीकार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी थाने का सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र साहू सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📲Get App