🔥 TRENDING CDS underscores collective preparednes... Congress Accuses BJP of SD Pay Scam, C... Mani bus Manwa sa Taryath ka laya lagi... Gujarat village post office denied new... Asianet Newsable Releases Petrol and D... Counting begins for 1,275 Zila Parisha...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कांग्रेस महतो हत्याकांड: परिवार से मिले आजसू नेता

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 14 Nov 2026, 08:40 PM 👁 100
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रांची तमाड़ 14 नवंबर 2026 को आजसू पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल तमाड़ प्रखंड के गोमया कोचा (आरहाँगा पंचायत) पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने रांगामाटी में काली पूजा की रात चाकू मारकर की गई कांग्रेस महतो की हत्या के मामले में शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया
परिजनों ने बताया कि घटना का मुख्य अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है और फरार चल रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
इस दौरान आजसू नेता राजकिशोर कुशवाहा ने बुंडू एसडीपीओ और तमाड़ थाना प्रभारी से फोन पर बात की। उन्होंने मुख्य अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है
प्रतिनिधिमंडल में हीरा दास, राजकिशोर कुशवाहा, जगदीश गुप्ता, हरदेव महतो, संदीप महतो, तपन कोइरी, धनेश्वर महतो और विश्वदेव मछुवा शामिल थे।
📲Get App