🔥 TRENDING સાંતલપુર ગ્રામ પંચાયતની બાજુમાં જ કચરા... पंचायत समिति अमरसर : सभी 15 वार्डों की... ଆଖି ବୁଜିଲେ ଅର୍ଦ୍ଧଦଗ୍ଧ ଯୁବତୀ, ପୂର୍ବତନ ପ... Breaking news IND vs NZ: ਰਾਹੁਲ ਤੇ ਯਸ਼ਸਵੀ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸਕ... ପୁଲିସ୍ ପ୍ରଶାସନରେ ନୂଆ ଟ୍ରେଣ୍ଡ: ତଦନ୍ତ ସର...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

झांसी मंडल को मिला नया कमिश्नर, IAS कृष्ण कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 31 Oct 2026, 10:20 PM 👁 62
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिमल कुमार दुबे की जगह संभालेंगे मंडलायुक्त की जिम्मेदारी, नए कमिश्नर के कार्यभार ग्रहण करने का इंतजार।

झांसी। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए झांसी मंडल को नया मंडलायुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया है। शासन की ओर से जारी तबादला आदेश के तहत वरिष्ठ IAS अधिकारी कृष्ण कुमार को झांसी मंडल का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत झांसी मंडलायुक्त के पद पर तैनात IAS बिमल कुमार दुबे की जगह अब कृष्ण कुमार जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रदेश सरकार ने एक साथ 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। कृष्ण कुमार की नियुक्ति के बाद झांसी मंडल के प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। उनकी तैनाती को प्रदेश सरकार के व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा माना जा रहा है। शासन के आदेश के बाद अब झांसी मंडल में नए मंडलायुक्त के कार्यभार ग्रहण करने का इंतजार है।
📲Get App