Local
झाँसी मंडल के 75 गौरवशाली वर्षों की विरासत को मिला स्मारिका में स्थान
ऐतिहासिक सफर, रेल विरासत और विकास के महत्वपूर्ण पड़ावों को समर्पित स्मारिका बनी मंडल के गौरवशाली इतिहास का दस्तावेज़
झाँसी, उत्तर प्रदेश। भारतीय रेल के झाँसी मंडल की प्लेटिनम जयंती के अवसर पर मंडल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, गौरवशाली उपलब्धियों, रेल विरासत एवं विकास यात्रा पर आधारित विशेष ‘विरासत स्मारिका’ का विमोचन किया गया। इस विशेष स्मारिका में झाँसी मंडल के 75 वर्षों के गौरवशाली सफर, ऐतिहासिक घटनाओं और विकास के महत्वपूर्ण पड़ावों को संकलित किया गया है। यह स्मारिका मंडल की समृद्ध रेल विरासत और उपलब्धियों को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। प्लेटिनम जयंती के अवसर पर प्रकाशित यह स्मारिका न केवल झाँसी मंडल के गौरवशाली इतिहास को सहेजने का कार्य करेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भारतीय रेल की ऐतिहासिक यात्रा और विकास से भी परिचित कराएगी। झाँसी मंडल के 75 वर्षों की यह गौरवपूर्ण विरासत भारतीय रेल की निरंतर प्रगति, समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है।