🔥 TRENDING સાતલપુર રણવિસ્તારના અધિકૃત અગરિયાઓની ન... पंढरपूरात कॅरीडॉरसाठी भूसंपादन प्रक्रि... NDTV Video Highlights Bengal Girls' Fi... West Bengal to Use Lottery System for... Infant in West Bengal Denied Birth Cer... Bihar Schools Ordered to Finish Aadhaa...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

झाँसी में भव्यता के साथ स्टेशन महोत्सव का शुभारंभ, 75 वर्षों की गौरवशाली विरासत का उत्सव

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 25 Nov 2026, 08:01 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने फीता काटकर किया उद्घाटन, स्टेशन परिसर में दिखा उत्सव का माहौल

झाँसी, उत्तर प्रदेश। झाँसी मंडल की प्लेटिनम जयंती एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन के 137 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्टेशन महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने फीता काटकर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।
स्टेशन परिसर में उत्सवपूर्ण माहौल के बीच आयोजित इस समारोह में झाँसी मंडल की गौरवशाली रेल विरासत, ऐतिहासिक उपलब्धियों और विकास यात्रा के उत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही भारतीय रेल की समृद्ध परंपरा और झाँसी मंडल के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया। यह आयोजन झाँसी मंडल की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन के ऐतिहासिक महत्व को सम्मानित करने का एक विशेष अवसर बना। स्टेशन महोत्सव के माध्यम से रेल विरासत और विकास के गौरवशाली अध्यायों को जनमानस के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।
📲Get App