🔥 TRENDING कांग्रेस कार्यालय में मनाई पूर्व प्रधा... पीपलरावां बस स्टैंड पर असंतोषजनक सड़क... आज गुना जिले के लक्ष्मी नारायण मंदिर म... બુટલેગર વર્ડ 27 ના ખાસ પરિષદને 19 લાખ... बदमाशों ने किया रेस्टोरेंट में तोड़फोड... चकिया रेलवे स्टेशन के पास लड़की पर बुर...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

झोपड़ी में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

✍️ Reporter: Ajay Kumar Giri 🗓 16 Nov 2026, 10:15 PM 👁 56
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रविवार रात से था लापता, घर से 200 मीटर दूर सामुदायिक शौचालय के पास मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

चांदा, सुल्तानपुर।
चांदा क्षेत्र के घूरीपुर गांव में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी अमन गौतम (19) पुत्र रामचरन के रूप में हुई।
परिजनों के अनुसार, अमन रविवार रात करीब 11 बजे से घर से लापता था। सोमवार सुबह उसकी तलाश शुरू की गई तो घर से करीब 200 मीटर दूर सामुदायिक शौचालय के पास स्थित एक झोपड़ी में उसका शव मिला।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर और चांदा थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
अमन दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता रामचरन और बड़ा भाई अभिषेक मुंबई में रहते हैं। बेटे की मौत से मां जानकी और बहन लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
📲Get App