🔥 TRENDING ਖਾਟੂ ਸ਼ਿਆਮ ਜੀ ਮੰਦਰ ਨੇੜੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ''ਚ ਲ... संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 756वीं... खेमली में भगवान शालिग्राम की बारात: तु... Tripura High Court Orders NHIDCL to Su... Captain Sanjay’s New Merchant Navy Ini... Himachal CM Sukhu Defends Minister Neg...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

झपटमारी कर लूटा गया सोने का मंगलसूत्र बरामद, दोनों आरोपी भरतपुर जिले के निवासी

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 18 Nov 2026, 07:23 PM 👁 32
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बसवा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झपटमारी कर महिलाओं के गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

झपटमारी कर लूटा गया सोने का मंगलसूत्र बरामद, दोनों आरोपी भरतपुर जिले के निवासी

दौसा। जिले के बसवा थाना पुलिस ने झपटमारी की वारदात का खुलासा करते हुए महिलाओं के गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़कर फरार होने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़िता का झपटमारी कर छीना गया सोने का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीना आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी बांदीकुई लक्ष्मीकांत शर्मा आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी नरेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए 17 नवंबर 2026 को आरोपी महेश उर्फ फुद्दू एवं आकाश हरिजन को गिरफ्तार कर वारदात में छीना गया सोने का मंगलसूत्र बरामद किया।

यह है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार 5 मई 2026 को परिवादिया श्रीमती राधा देवी पत्नी सुशील गुर्जर निवासी पंचमुखी, थाना बसवा, जिला दौसा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसी दिन शाम करीब 4:10 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर मुकदमा नंबर 116/26 धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

अनुसंधान के दौरान साइबर सेल की सहायता एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश की। इसके बाद आरोपी महेश उर्फ फुद्दू एवं आकाश हरिजन को उपकारागृह बांदीकुई से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़िता का झपटमारी कर छीना गया सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

1. महेश उर्फ फुद्दू पुत्र हरिसिंह, जाति हरिजन, उम्र 40 वर्ष, निवासी पाहुवा, थाना कुम्हेर, जिला डीग।
2. आकाश हरिजन पुत्र मंगल सिंह, जाति हरिजन, उम्र 28 वर्ष, निवासी धानोता चिटोखरी, थाना सेवर, जिला भरतपुर।

बरामदगी:
झपटमारी कर छीना गया सोने का मंगलसूत्र।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

1. नरेश शर्मा, उपनिरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना बसवा।
2. चंदन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना बसवा।
3. फतेह सिंह, कांस्टेबल नंबर 1166।
4. महावीर, कांस्टेबल नंबर 1413।

मीडिया प्रकोष्ठ, दौसा पुलिस
📲Get App