🔥 TRENDING शहडोल: शिक्षा के मंदिर में ‘मंथली’ की... Manoj Bajpayee: Playing complex roles... Idiva Releases Daily Horoscope for All... Aryan Khan Touted as New Face of Bolly... Punjab Gamers Enthralled by GTA VI's N... Assamese Film 'Adishakti' Wins Best Fi...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

झोपे में लगी आग आग से सारा सामान जल कर हुआ राख

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 12 Nov 2026, 08:05 AM 👁 257
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना (जैसलमेर): पदम कॉलोनी में झोपे में लगी भीषण आग, ₹40 हजार की नकदी व घरेलू सामान जलकर राख
​नाचना (जैसलमेर) | संवाददाता: राजेन्द्र कुमार सेन
​कस्बे की पदम कॉलोनी में गुरुवार को एक गरीब परिवार के झोपे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरा झोपा और उसमें रखा सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।
​जानकारी के अनुसार, पदम कॉलोनी निवासी किशनाराम भील के झोपे में अज्ञात कारणों से अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी मौके पर दौड़े और पानी व रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक झोपे में रखा सारा सामान जल चुका था।
​इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से झोपे में रखी ₹40,000 की नकदी, बिस्तर, कपड़े, राशन और अन्य जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
​घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का मुआयना कर पीड़ित गरीब परिवार को उचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
📲Get App