🔥 ट्रेंडिंग ગટર અને ગંદા પાણીની સમસ્યાઓ માટે નાગરિ... శోభనాద్రిపురం బిజెపి నూతన అధ్యక్షుడిగా... ਗੁਰਪੁਰਬ ਸਬੰਧੀ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ ''ਚ ਪਹੁੰਚੇ P... ओडिशा: चार सड़क दुर्घटनाओं में पांच मौ... पंजाब में धान की बंपर फसल, राज्य सरकार... सावंगा जहांगिर गावाला स्वातंत्र डीपी व...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

जालौन पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस झण्डा दिवस, एसपी सुरेश चन्द्र रावत ने पुलिस ध्वज को दी सलामी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 23 नव. 2026, 09:47 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एसपी ने पुलिसकर्मियों से ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कर्तव्यों का पालन करने का किया आह्वान

उरई (जालौन)। पुलिस लाइन उरई में सोमवार, 23 नवंबर 2026 को पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने पुलिस ध्वज को सलामी दी तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी वर्दी की बाईं जेब पर पुलिस ध्वज का प्रतीक चिन्ह धारण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने कहा कि पुलिस झण्डा दिवस हम सभी को अपने ध्वज के सम्मान, त्याग, बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। पुलिस ध्वज हमारी गौरवशाली परंपरा, शौर्य और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ करें तथा पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपराओं और प्रतिष्ठा को बनाए रखें।
📲Get App