🔥 TRENDING வாணியம்பாடி உழவர் சந்தையில் 9 இருசக்கர... उन्नाव में रफ्तार का कहर: डिवाइडर से ट... Saif Ali Khan Unveils Heritage Slipper... Former England Cricketer Kevin Pieters... Anupam Kher Debunks Rs 500 Cr Net Wort... Padmaavat Faces Historical Backlash: C...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

हरिद्वार के टांडा मजादा भोगपुरी क्षेत्र के आरएसएस कार्यकर्ता प्रदीप राठौर और उनके परिवार की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर विषय है।

✍️ Reporter: Mohammed Saleem Ansari 🗓 13 Nov 2026, 10:45 PM 👁 83
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हरिद्वार के टांडा मजादा भोगपुरी क्षेत्र के आरएसएस कार्यकर्ता प्रदीप राठौर और उनके परिवार की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर विषय है।

हरिद्वार के टांडा मजादा भोगपुरी निवासी आरएसएस कार्यकर्ता प्रदीप राठौर और उनके परिवार को मिल रही कथित धमकियों और हमलों के बारे में है। प्रदीप राठौर ने बताया कि 5 मार्च और 6 मई को गांव में हुए विवादों के दौरान उन्होंने पीड़ित पक्ष की पैरवी की थी। इसी कारण कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे और उन्हें निशाना बनाया जाने लगा।
आरोप है कि 20 सितंबर को उनके घर पर फायरिंग की गई। इस संबंध में पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने के बावजूद अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रदीप के अनुसार, 8 नवंबर (दीपावली) को मिठाई बांटकर लौटते समय धनपुरा क्षेत्र में उन पर फिर से हमला करने की कोशिश की गई। प्रदीप और उनकी पत्नी दीक्षा ने विहिप व बजरंग दल नेता जिवेंद्र तोमर पर आरोपित युवकों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है। दीक्षा का कहना है कि इन युवकों के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है और ग्रामीणों में डर का माहौल है लगातार हो रही घटनाओं और पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई न होने के कारण पूरा परिवार मानसिक तनाव में है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने पुलिस से तत्काल गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।
📲Get App