🔥 ट्रेंडिंग श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस दिसंबर मे... देवाशिष शर्मा की नगाon, असम से लोकसभा... बजट में बढ़ोतरी: असम के नए भाजपा सांसद... ऊर्जा मंत्रालय ने उपभोक्ता शिकायतों को... अमेरिकी राजदूत सेर्गियो गोर ने भूपेन ह... नए EU व्यापार समझौते से पहले भारतीय नि...
30 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हनुमानगढ़ रूट की कई ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त डिब्बे, यात्रियों को मिलेगी राहत

✍️ रिपोर्टर: Jetha nand karyani 🗓 29 नव. 2026, 11:47 PM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हनुमानगढ़ रूट की कई ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त डिब्बे, यात्रियों को मिलेगी राहत

दिसंबर माह में हनुमानगढ़-जयपुर और हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर रेलसेवा में चार-चार अतिरिक्त जनरल कोच लगाए

हनुमानगढ़। दिसंबर माह में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने हनुमानगढ़ रूट से संचालित होने वाली कई रेल सेवाओं में अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। इससे हनुमानगढ़ और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को सफर में राहत मिलने की उम्मीद है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 14709/14710 हनुमानगढ़-जयपुर-हनुमानगढ़ एक्सप्रेस तथा 54751/54752 हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ रेलसेवा में 1 से 31 दिसंबर तक चार-चार अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 14734/14733 जयपुर-बठिंडा एक्सप्रेस और 54704/54703 रेलसेवा में भी चार-चार अतिरिक्त जनरल कोच बढ़ाए गए हैं। वहीं, ट्रेन संख्या 14731/14732 दिल्ली-बठिंडा रेलसेवा में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

रेलवे के इस निर्णय से दिसंबर माह में यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और भीड़ से राहत मिलने की उम्मीद है।
📲Get App