🔥 TRENDING ਖਾਟੂ ਸ਼ਿਆਮ ਜੀ ਮੰਦਰ ਨੇੜੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ''ਚ ਲ... संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 756वीं... खेमली में भगवान शालिग्राम की बारात: तु... Tripura High Court Orders NHIDCL to Su... Captain Sanjay’s New Merchant Navy Ini... Himachal CM Sukhu Defends Minister Neg...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हजारीबाग में दो दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 28 Oct 2026, 07:04 PM 👁 81
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हजारीबाग जिले के डीसी‑सह‑जिला जनगणना अधिकारी के निर्देश पर 28 अक्टूबर को जबरा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण का उद्घाटन महेन्द्र छोटन उरांव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

हजारीबाग जिले के डीसी‑सह‑जिला जनगणना पदाधिकारी हेमन्त सती के निर्देशानुसार, 28 अक्टूबर 2026 को बुधवार को पंचायत प्रमण्डल प्रशिक्षण केन्द्र, जबरा, हजारीबाग में दो दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

उद्घाटन समारोह में अपर समाहर्ता महेन्द्र छोटन उरांव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस प्रशिक्षण में ज्ञान चन्द महतो, सहायक निदेशक, जनगणना निदेशालय झारखंड, रांची, तथा नीरज कुमार साहू, जिला समन्वयक, हजारीबाग, को मास्टर प्रशिक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया।

प्रशिक्षण में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी‑सह‑अपर जिला जनगणना पदाधिकारी, हजारीबाग; अनुमण्डल जनगणना पदाधिकारी बरही; सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी‑सह‑चार्ज जनगणना पदाधिकारी; अपर चार्ज जनगणना पदाधिकारी; जिला स्तरीय तकनीकी कोषांग के कर्मी तथा जनगणना कोषांग के पदाधिकारी, कर्मी और संगणक ऑपरेटर शामिल हुए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनगणना से संबंधित कार्यों के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान कर, निर्धारित दिशा‑निर्देशों के अनुरूप प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संपादित करना था।
📲Get App