🔥 TRENDING हजारीबाग में अवैध शराब पर छापामारी, 34... Meghalaya Government Withdraws Coal Mi... Tripura HC Dismisses FIR Against TMC L... BJP to Open 34th Permanent Unit Office... Three Rare Bird Species Spotting at Su... Himachal Pradesh to Impose Uniform Rat...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

घेघौली गाँव में आँगन महिला सभा ने धूमधाम से मनाया संविधान दिवस*

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 26 Nov 2026, 05:56 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*घेघौली गाँव में आँगन महिला सभा ने धूमधाम से मनाया संविधान दिवस*

*घेघौली, 26 नवम्बर 2026 -* घेघौली गाँव में आज आँगन महिला सभा की महिलाओं ने मिलकर संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत में महिलाओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और संविधान की रक्षा करने, समानता और भाईचारा बनाए रखने की शपथ ली।

इब्तिदा से फैडरेशन सपोर्ट कॉर्डिनेटर बर्फीना ने बताया कि संविधान ने हमें बराबरी का हक दिया है। आज महिलाएं भी अपने अधिकारों को जानती हैं और गाँव के विकास में बराबर की भागीदारी निभा रही हैं।

सभा में महिलाओं ने बेटियों की शिक्षा, महिला सुरक्षा, स्वच्छता और गाँव में नशा मुक्ति को लेकर भी चर्चा की और एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संघर्ष महिला मंच की सलाहकार सोहनबाई, फील्ड कोऑर्डिनेटर कविता, आंगन महिला सभा की मुखिया किरण, रजनी, सुमन, बनो, फूली, विकास अधिकारी राजेंद्र, सोनू, उस्मान, मुकेश आदि उपस्थित हुए।
📲Get App