🔥 ट्रेंडिंग जमुना शराब ठेकेदार के कथित गुर्गों की... अररिया हादसे में छह युवकों की मौत के ब... अररिया दिया होटल में बब्बन झा की सुपुत... किशनगंज में बंद घरों से चोरी का गिरोह... जोकीहाट पुलिस ने भगवानपुर से एनबीडब्ल्... Chief Minister Meets Anal Tribe's CSOs...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गांव में घुसे पैंथर को युवाओं ने डंडों से घेरा, उपचार के बाद जंगल में छोड़ा गया

✍️ रिपोर्टर: Subhash Mehta 🗓 23 नव. 2026, 08:25 PM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बांसवाड़ा/गढ़ी: गांव में घुसे पैंथर को युवाओं ने डंडों से घेरा, उपचार के बाद जंगल में छोड़ा गया
गढ़ी वन नाका रेंज के उपला पाड़ा टिमूरवा गांव में रविवार सुबह करीब 7 बजे पैंथर दिखने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि पैंथर ने रात के समय एक बछड़े और बकरी का शिकार भी किया था। गांव में पैंथर को देखकर युवाओं ने डंडों से घेरकर उसे काबू करने का प्रयास किया, जिससे पैंथर घायल हो गया। इसके बाद वन विभाग ने पैंथर को गढ़ी रेंज लाया, जहां चिकित्सक जगदीश परिहार ने उसका उपचार किया। चिकित्सक के मुताबिक पैंथर की उम्र करीब एक वर्ष है। उपचार के बाद पैंथर स्वस्थ पाया गया और पिंजरे में सुरक्षित रखने के बाद आज उसे रिलीज कर दिया गया।
📲Get App