🔥 TRENDING DA ''ਚ ਹੋ ਗਿਆ 7 ਫ਼ੀਸਦੀ ਦਾ ਵਾਧਾ ! ਸੈਣੀ... बहराइच में किसानों ने कलेक्ट्रेट में प... ગુજરાતના નાયબ મુખ્યમંત્રી હર્ષભાઈ સંઘવ... बाँके बिहारी के दर्शन के बाद पूज्य सरक... હિતેશભાઈ કરશનભાઈએ લાંચ માંગણી કરી,સુરત... मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

गांव-गांव पहुंच रही टीबी मुक्त जनजाति अभियान की टीम

✍️ Reporter: Rajkumar Kaithwas 🗓 21 Nov 2026, 08:42 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सेगांव ब्लॉक के गंधावड़ में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
________________

ग्रामीणों की हुई टीबी स्क्रीनिंग, छाती का एक्स-रे और बलगम की जांच
________________

जनजातीय क्षेत्रों को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ‘टीबी मुक्त जनजाति अभियान’ के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन की टीम गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर रही है। इसी क्रम में सेगांव ब्लॉक के ग्राम गंधावड़ में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत के उपसरपंच श्री दयाराम पाटीदार ने फीता काटकर किया। उन्होंने स्वयं सबसे पहले अपनी टीबी स्क्रीनिंग कराई और छाती का एक्स-रे करवाकर ग्रामीणों को जांच के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क टीबी स्क्रीनिंग, छाती का एक्स-रे एवं बलगम (स्पूतम) जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।

इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री सुधांशु कुमार ने बताया कि पिरामल फाउंडेशन की टीम सेगांव ब्लॉक के सभी गांवों तक अभियान पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी की समय पर पहचान करना और उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना है। यह अभियान सेंट्रल टीबी डिवीजन के समन्वय एवं स्टॉप टीबी पार्टनरशिप के सहयोग से पायलट आधार पर संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सीएचओ श्रीमती संजना पाटीदार, पंचायत सचिव श्री धरम पाटीदार सहित सेगांव ब्लॉक की पिरामल टीम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने ग्राम को टीबी मुक्त बनाने के लिए अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और ग्रामीणों को जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
📲Get App