🔥 TRENDING AP, Telangana Weather: Rain Likely in... AP Gram Panchayat Polls Begin; Voting... आज हम बात करने जा रहे हैं अपने प्यारे... Army Aircraft Lands on Gujarat Economi... Gujarat Issues Notices to 175 Highway... Karnataka SIT files first charge sheet...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ग्राम पंचायत काला को के पूर्व सरपंच शंभू दयाल बेरवा प्रति विधवा महिला श्रीमती माया देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए सबूतों के साथ मीडिया को बताया आप मुझे न्याय दिलवा दीजिए

✍️ Reporter: Mohammad Jakir Khan 🗓 26 Nov 2026, 12:34 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महिला ने बताया मेरी आवाज को हर जगह दबाया जाता है हिम्मत कर कर मैंने यह सब चीज मीडिया के सामने राखी जो सबुत समय आने पर काम आएगी

संवाददाता जाकिर खान
स्थान... काला खो दौसा जिला
दौसा में विधवा महिला ने पूर्व सरपंच पर शोषण, धमकी और पीछा करने के गंभीर आरोप लगाए, मीडिया के सामने बयां किया दर्द

जयपुर। दौसा जिले की एक विधवा महिला ने ग्राम पंचायत काला खो के पूर्व सरपंच शंभू दयाल बेरवा पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला श्रीमती माया देवी पत्नी स्वर्गीय राधेश्याम बेरवा, निवासी बरखेड़ा की ढाणी, जिला दौसा ने मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए आरोप लगाया कि पति की मृत्यु के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर पूर्व सरपंच ने उसे अपने जाल में फंसाया और लगातार उसका शोषण किया।

माया देवी के अनुसार, उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। पति की मृत्यु के बाद वह आर्थिक और पारिवारिक कठिनाइयों से गुजर रही थीं। इसी दौरान ग्राम पंचायत काला खो, तहसील भांडारेज, जिला दौसा के पूर्व सरपंच शंभू दयाल बेरवा पुत्र मूलचंद बेरवा ने उन्हें विधवा पेंशन, इंदिरा आवास योजना तथा पति की मृत्यु के बाद पंचायत से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। महिला का आरोप है कि इसी बहाने पूर्व सरपंच कई महीनों तक फोन पर बातचीत करता रहा और विश्वास हासिल करता गया।

महिला ने बताया कि एक दिन पूर्व सरपंच ने फोन कर पूछा कि वह कहां है। महिला ने काम पर होने की बात कहकर मिलने के लिए कहा। आरोप है कि पूर्व सरपंच मोटरसाइकिल लेकर वहां पहुंचा और महिला को अपने साथ होटल ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती और गलत हरकतें की गईं। महिला के अनुसार, विरोध करने पर उसे जान से मारने और बदनाम करने की धमकियां दी गईं। आरोपी कथित तौर पर अपने पद और प्रभाव का हवाला देकर महिला को डराता रहा।

माया देवी का आरोप है कि यह सिलसिला एक बार नहीं, बल्कि कई बार चला। उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर लगातार शोषण किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि पिछले करीब 8-9 महीनों से वह मानसिक भय और दबाव में जी रही है।
📲Get App