🔥 TRENDING ધારીના છતડીયા ગામમાં ખેડૂતની વાડીમાંથી... ਅਮਿਤ ਬਾਵਾ ਸੈਣੀ ਬਣੇ ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ... ଗ୍ୟାସ୍ ଲିକ୍‌ରୁ ହୋଟେଲରେ ଅଗ୍ନିକାଣ୍ଡ, ମାଲ... महापौर ज्योती गाडे यांनी बिबट्याच्या ज... અમરેલી કુંકાવાવ રોડ પર ટેન્કરે બાઈકને... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में प...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गर्भपात नहीं, अपूर्ण गर्भपात का इलाज किया’—डॉ. उज्ज्वला कराडे बोलीं, ‘चिकित्सकीय धर्म निभाया, कोई अपराध नहीं किया’; पुलिस से मांगी निष्पक्ष जांच

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 21 Nov 2026, 04:05 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गर्भपात नहीं, अपूर्ण गर्भपात का इलाज किया’—डॉ. उज्ज्वला कराडे बोलीं, ‘चिकित्सकीय धर्म निभाया, कोई अपराध नहीं किया’; पुलिस से मांगी निष्पक्ष जांच

गर्भपात नहीं, अपूर्ण गर्भपात का इलाज किया’—डॉ. उज्ज्वला कराडे बोलीं, ‘चिकित्सकीय धर्म निभाया, कोई अपराध नहीं किया’; पुलिस से मांगी निष्पक्ष जांच
वैवाहिक विवाद के बीच अस्पताल और डॉक्टर पर उठे सवाल, प्रबंधन ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

लोकेशन – बिलासपुर, छत्तीसगढ़।

बिलासपुर। पति-पत्नी के बीच चल रहा वैवाहिक विवाद अब अस्पताल और डॉक्टर तक पहुंच गया है। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखते हुए आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद के चलते डॉक्टर को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत प्रस्तुत की है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे एक दंपती अस्पताल पहुंचे थे। महिला लगभग तीन माह की गर्भवती थी और पिछले तीन दिनों से लगातार रक्तस्राव की समस्या से जूझ रही थी। महिला की चिकित्सकीय स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार आवश्यक था।

प्रबंधन का दावा है कि डॉक्टरों ने मरीज और उसके पति को महिला की स्थिति, उपचार की प्रक्रिया और संभावित जोखिमों की जानकारी दी थी। इसके बाद महिला की सहमति से उपचार शुरू किया गया।

वहीं, इंजेक्शन लगाए जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि महिला को गर्भपात कराने के उद्देश्य से कोई इंजेक्शन नहीं दिया गया था। लगातार रक्तस्राव के कारण शरीर में आई कमजोरी को देखते हुए चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार उपचार किया गया। उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस पूरे मामले से संबंधित सहमति पत्र, मेडिकल रिकॉर्ड और उपचार के दस्तावेज उपलब्ध हैं। प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन से सभी दस्तावेजों और चिकित्सकीय प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि वास्तविक तथ्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट हो सके।

अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस पूरे मामले में किसकी भूमिका सही पाई जाती है।
📲Get App