🔥 TRENDING ధాబా (బి)లో ఘనంగా కాకడ హారతి – తులసి క... RBI Governor Sanjay Malhotra Calls on... हमीदपुर‑राजापट्टी कोठी में मनीष ट्रेडर... રામપરા 2ના વૃંદાવન બાગમાં ભવ્ય અન્નકૂટ... India and Bulgaria Boost Economic Ties... Mohammed Siraj left out of India’s XI,...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*फसल बिकने के बाद ही नसीब होता है खाना, पीने को पानी भी नहीं*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 22 Nov 2026, 09:39 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*फसल बिकने के बाद ही नसीब होता है खाना, पीने को पानी भी नहीं*
*रोज 4 लाख तक कृषक टैक्स, प्याज मंडी में सुविधाएं ही नहीं*

खैरथल हीरालाल भूरानी

शहर की प्याज मंडी में शनिवार को करीब 50 हजार कट्टे प्याज की बंपर आवक हुई। प्याज के भाव 31 से 40 रुपए प्रति किलो रहने से करीब 7 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। मंडी में बढ़ती आवक और करोड़ों के कारोबार के बीच किसानों को अपनी उपज का अच्छा दाम तो मिल रहा है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर निराशा हाथ लग रही है। किसानों को अपनी फसल बिकने का इंतजार करना पड़ता है, इसके बाद ही वे भोजन कर पाते हैं। हालात यह हैं कि रोजाना 4 से 5 लाख रुपए तक कृषक कल्याण टैक्स जमा होने के बावजूद किसानों के लिए मंडी में सरकारी कैंटीन तक नहीं है।
प्याज मंडी में किसानों के लिए न तो बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है, न ही शौचालय और पेयजल का इंतजाम। वहीं उड़ती धूल के गुबार से किसानों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। भोजन के लिए सरकारी कैंटीन अनाज मंडी में संचालित है, जो प्याज मंडी से काफी दूर है। ऐसे में किसान अपनी फसल और वाहनों को छोड़कर वहां भोजन करने जाने से बचते हैं। मजबूरी में निजी कैंटीन पर महंगे दाम चुकाकर खाना पड़ता है।

*एक गेट से हजारों वाहनों की आवाजाही, बाइपास पर जाम*
मंडी का एकमात्र प्रवेश और निकास द्वार भी जाम की बड़ी वजह बना हुआ है। यहां सुबह 7 से 9 बजे तक किसानों और व्यापारियों के वाहनों की कतारें लग जाती हैं। मंडी गेट से लेकर बाइपास तक जाम लगने से स्कूली बच्चों की बसें भी फंस जाती हैं। जाम के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी होती है। इतना ही नहीं मंडी में कृषि उपज लेकर आने वाले किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। किसानों और व्यापारियों ने प्रशासन से दूसरा गेट खोलने की मांग की है।
अस्थाई प्याज मंडी में मूलभूत सुविधाओं की कमी है, किसानों को परेशानी हो रही है। मंडी में प्रमुख समस्या वाहनों की पार्किंग, शौचालय और उड़ती धूल है। जहां कैंटीन है वहां धूल उड़ती है। इसलिए हर दूसरे दिन पानी का छिड़काव हो, पार्किंग की उपयुक्त व्यवस्था हो। साथ ही मंडी में गार्ड की व्यवस्था हो। -सर्वेश गुप्ता, अध्यक्ष, व्यापार समिति खैरथल
किसानों के लिए चार पानी के टैंकर उपलब्ध हैं। अनाज मंडी स्थित कैंटीन में किसान कलेवा के तहत गेट पास कटवाने वाले किसानो को पांच रूपये में खाना दिया जा रहा है, जहां किसान भोजन कर सकते हैं। मिट्टी धूल न उड़े इसके लिये समय समय पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। -नेहा यादव, मंडी सचिव

*फोटो कैप्शन -स्थानीय मंडी में प्याज के कट्टो की ढुलाई करते मजदूर।*
📲Get App