🔥 ट्रेंडिंग कर्नाटक ने NEET PG 2026 राउंड‑2 विकल्प... सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की कर्नाटक स... सांसद अमृतपाल सिंह जेल से रिहा, असम हव... बिहार के बाढ़ न्यायालय में लल्लू मुखिय... पीएम मोदी का 21 नवंबर का कार्यक्रम वैश... बिहार में 20 साल के आईटीआई छात्र की फा...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

फारबिसगंज मार्केटिंग यार्ड में भीषण अगलगी, चार दुकानें जलकर राख

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 09 नव. 2026, 10:48 AM 👁 68
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड में रात को हुई अगलगी में चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। विधायक मनोज बिश्वास ने प्रशासन को तत्काल कार्रवाई और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित फारबिसगंज मार्केटिंग यार्ड में बीती रात भीषण अगलगी की घटना दर्ज की गई। इस हादसे में चार दुकानें जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे दुकानदारों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक मनोज बिश्वास ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात की। उन्होंने प्रशासन से तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने और प्रभावित दुकानदारों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि प्रशासन द्वारा अगलगी से हुई क्षति का शीघ्र आकलन किया जाना चाहिए और पीड़ित दुकानदारों को नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। इस कठिन समय में उन्होंने सभी प्रभावित दुकानदारों और उनके परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
📲Get App